लाइफ इन्श्युरेन्स (जीवन बीमा) क्या है? इसका क्या मतलब होता है?

लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) पॉलिसी एक समझौता होता है, जो एक व्यक्ति और बीमा कंपनी के बीच किया जाता है। इसमें व्यक्ति हर महीने या साल में एक तय रकम देता है, जिसे प्रीमियम कहा जाता है। इसके बदले में बीमा कंपनी उसे और उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है।